दुबई पुलिस ने विदेशी ड्राइविंग लाइसेंस को अवैध तरीके से बदलने का फर्जीवाड़ा करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया

Pankhuri Motani16 October 20261 min read0 viewsUAE
दुबई पुलिस ने विदेशी ड्राइविंग लाइसेंस को अवैध तरीके से बदलने का फर्जीवाड़ा करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया

दुबई: दुबई पुलिस ने यूएई के ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई यूएई विदेश मंत्रालय और रोड्स एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) के साथ मिलकर की गई है।

जनरल डिपार्टमेंट ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन और इकोनॉमिक क्राइम्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को इन आरोपियों को पकड़ा। यह गिरोह लोगों को फर्जी तरीके से यूएई ड्राइविंग लाइसेंस दिलवाने का काम कर रहा था।

नियमों के मुताबिक, कुछ approved देशों के विदेशी लाइसेंस धारक बिना टेस्ट या ट्रेनिंग के अपना लाइसेंस यूएई लाइसेंस में बदल सकते हैं। इसके लिए वैध रेजिडेंस वीजा, एमिरेट्स आईडी, मान्यता प्राप्त देश का लाइसेंस और आई टेस्ट पास करना जरूरी होता है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

जांच में सामने आया कि आरोपी इस काम के लिए ग्राहकों से 10 हजार दिरहम ले रहे थे। गिरोह ने ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग कंपनियों की आड़ में ग्राहकों को लुभाया और दावा किया कि वे बिना यात्रा किए, बिना ट्रेनिंग और बिना परीक्षा के पड़ोसी देश से विदेशी लाइसेंस दिलवा देंगे।

इसके बाद इन अवैध दस्तावेजों को स्थानीय अधिकारियों के पास पेश किया जाता था ताकि उन्हें आधिकारिक यूएई ड्राइविंग लाइसेंस में बदला जा सके।

दुबई पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसी धोखाधड़ी से सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरा होता है। पुलिस ने साफ किया कि अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज समझौते केवल वैध दस्तावेजों के लिए हैं, न कि जरूरी योग्यता की शर्तों से बचने के लिए।

अधिकारियों ने कहा कि जो लोग जानबूझकर ऐसे अवैध रास्तों से लाइसेंस लेंगे, उन्हें कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। निवासियों से अपील की गई है कि वे बिना कानूनी प्रक्रिया के लाइसेंस दिलाने का वादा करने वाली किसी भी संदिग्ध सेवा की सूचना दुबई पुलिस को दें।

Share:

Comments

Leave a comment