नकली शॉपिंग वेबसाइट बनाकर बैंक खातों से पैसे उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुबई पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुबई पुलिस ने नकली शॉपिंग वेबसाइट बनाकर बैंक खातों से पैसे उड़ाने वाले 6 जालसाजों को गिरफ्तार किया है।

Nura Basta24 October 20261 min read0 viewsUAE
नकली शॉपिंग वेबसाइट बनाकर बैंक खातों से पैसे उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुबई पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुबई: दुबई पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नकली शॉपिंग वेबसाइट बनाकर ग्राहकों के बैंक कार्ड की जानकारी चुराते थे और फिर उनके खातों से अवैध तरीके से पैसे निकालते थे।

पुलिस ने यह कार्रवाई तब शुरू की जब कई निवासियों ने अपने बैंक खातों से बिना जानकारी के पैसे कटने की शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि यह गिरोह फर्जी वेबसाइटों के जरिए पेमेंट डेटा इकट्ठा करता था। इस डेटा का इस्तेमाल खरीदारी करने या डिजिटल वॉलेट और दूसरे बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। सबूतों से यह भी सामने आया है कि कुछ मामलों में चोरी की गई कार्ड जानकारी अन्य अपराधियों को बेची गई थी।

इस धोखाधड़ी का शिकार हुई एक निजी कंपनी की महिला कर्मचारी ने बताया कि जब वह सोकर उठी, तो उसे बैंक से भारी रकम कटने के कई नोटिफिकेशन मिले। उसने पुलिस को बताया कि उसके लंबे समय की जमा पूंजी इन अनधिकृत ट्रांजेक्शन के जरिए पूरी तरह खत्म हो गई।

पुलिस ने जांच के बाद छह संदिग्धों को पकड़ा और उनके पास से पीड़ितों के बैंक कार्ड और चेकबुक बरामद किए हैं।

दुबई पुलिस ने जनता के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा है कि पेमेंट की जानकारी देने से पहले वेबसाइट की प्रमाणिकता की जांच करें, संदिग्ध लिंक से बचें और बिना मांगे मिलने वाले ऑफर्स से सतर्क रहें। किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में लोग 901 नंबर, पुलिस आई सर्विस या दुबई पुलिस ऐप के ई-क्राइम फीचर के जरिए रिपोर्ट कर सकते हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment