मिट्टी में मिल गए दुबई शेख के भाई, भतीजे शेख Hamdan ने दिया मिट्टी, 10 दिन UAE में प्रतिबंधित रहेगा कई काम

Lov Singh22 September 20262 min read110 viewsUAE
मिट्टी में मिल गए दुबई शेख के भाई, भतीजे शेख Hamdan ने दिया मिट्टी, 10 दिन UAE में प्रतिबंधित रहेगा कई काम

दुबई: शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम को आज, मंगलवार 22 सितंबर 2026 को दुबई के उम्म हुरैर कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इससे पहले दोपहर 1 बजे ज़ाबील ग्रैंड मस्जिद में उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई, जिसमें दुबई के शासक खुद मौजूद रहे।

Image

शासक ने खुद पढ़ाई भाई की नमाज़-ए-जनाज़ा

दुबई के शासक और UAE के उपराष्ट्रपति-प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपने भाई की नमाज़-ए-जनाज़ा की अगुवाई की। उनके साथ मौजूद रहे —

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
  • शेख हमदान बिन मोहम्मद — दुबई के क्राउन प्रिंस, उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री
  • शेख मकतूम बिन मोहम्मद — दुबई के पहले उप-शासक, उप-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री

नमाज़ में बड़ी संख्या में शेख, वरिष्ठ अधिकारी और आम नमाज़ी भी शामिल हुए।

Image

आखिरी सफर — कंधा देने वालों में पूरा शाही परिवार

नमाज़ के तुरंत बाद शेख अहमद के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के ज़रिए उम्म हुरैर कब्रिस्तान ले जाया गया। इस आखिरी सफर में शेख अहमद को कंधा देने और दफ्न की रस्में निभाने वालों में शामिल रहे —

  • शेख हमदान बिन मोहम्मद
  • शेख मकतूम बिन मोहम्मद
  • शेख अहमद बिन मोहम्मद
  • शेख अहमद बिन सईद
  • शेख मंसूर बिन मोहम्मद

इनके साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी कब्रिस्तान में मौजूद रहे और शोक में शामिल हुए। दफ्न की रस्मों के बाद वहां एक संक्षिप्त दुआ भी की गई।

संवेदना व्यक्त करने के लिए खुला ज़ाबील मजलिस

जिन लोगों को व्यक्तिगत रूप से संवेदना व्यक्त करनी है, उनके लिए ज़ाबील मजलिस में अगले तीन दिनों तक व्यवस्था की गई है:

  • मंगलवार: दोपहर 4 बजे से मगरिब की नमाज़ तक
  • बुधवार और गुरुवार: सुबह 10 बजे से ज़ुहर की नमाज़ तक, और असर की नमाज़ के बाद से मगरिब तक

10 दिन का शोक जारी

याद दिला दें कि दुबई भर में 10 दिनों का आधिकारिक शोक पहले ही घोषित किया जा चुका है, जिसके तहत सभी सरकारी और आधिकारिक इमारतों पर झंडे आधे झुके रहेंगे।

शेख अहमद — दुबई पुलिस के उप-प्रमुख, अल वस्ल स्पोर्ट्स क्लब के दशकों पुराने अध्यक्ष, और शाही परिवार के सम्मानित सदस्य — अब हमेशा के लिए उस मिट्टी में सो गए, जिसे उन्होंने अपने पूरे जीवन में सींचा।

Share:

Comments

Leave a comment