दुबई ने शुरू की वीजा जारी करने की प्रकिया, भारतीयों सहित कई देश के लोग ले सकते हैं VISA और आ सकते हैं.

Lov Singh30 July 20201 min read96 viewsIndia

एक नजर पूरी खबर

  • खुल गए दुबई घुमने वालों के लिए दरवाजे
  • इनबाउंड यात्री अब कर सकते है दुबई दर्शन
  • पर्यटक वीजा जारी करने का काम हुआ शुरू

Dubai Visit Visa & Tourist Visa Application 2019 | United Arab ...

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

दुबई ने बुधवार से अधिक देशों के इनबाउंड यात्रियों को पर्यटक वीजा जारी करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि दुबई दुनियाभर में अपनी खुबसुरती के चलते एक वैश्विक पर्यटन केंद्र के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में कोरोनोवायरस के बढ़ते मामलों के चलते एहतियात के तौर पर इसे मार्च से बंद कर दिया गया था। साथ ही दूसरे देशों के देश में अंट्री पर भी बैन लगा दिया गया था।

लेकिन बुधवार से दुबई में जनरल डायरेक्टरेट ऑफ रेजिडेंसी एंड फॉरेनर्स अफेयर्स (जीडीआरएफए) ने कुछ अपवादों के साथ सभी राष्ट्रीयताओं के लिए वीजा जारी करना शुरू कर दिया है। बता दे इस खबर की पुष्टि आमेर केंद्र और ट्रैवल एजेंटों ने की है। आमेर शाखा में एक ग्राहक सेवा कर्मचारी ने कहा कि उन्हें निवास के लिए आवेदन और वीजा मिलने शुरू हो गए हैं और राष्ट्रीयताओं पर कोई प्रतिबंध नहीं है। ऐसे में दुबई आने वाले अब आ सकते है।

वहीं इस मामले पर एक कर्मचारी ने कहा, “आवेदन अाने शुुरू हो गए हैं लेकिन स्वीकृति जारी होने से पहले कुछ समय लगेगा।” “पर्यटक वीजा के लिए, आवेदकों को पर्यटन एजेंसियों में आवेदन करना होगा।”

 GulfHindi.com

Share:

Comments

Leave a comment