Dunki Advance Booking भारत में हुई ओपन, क्या शाहरुख खान एक ही साल में 3,000 करोड़ की कमाई कर पाएंगे पार? क्या Dunki बनेगी किंग खान की तीसरी ब्लॉकबस्टर?

Mohd. Irfan17 December 20231 min read2 viewsIndia

Dunki Advance Booking: शाहरुख खान की साल 2023 की तीसरी फिल्म डंकी (Dunki) 21 दिसंबर 2023 को भारत में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने पीके, संजू और 3 इडियट्स जैसी सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

Dunki Advance Booking: एडवांस बुकिंग भारत में हुई ओपन

ओवरसीज मार्केट के लिए भारत से पहले ही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन हो गई थी। लेकिन अब भारत के लिए भी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन हो गई है। आप बुकमाई शो और पेटीएम से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

120 करोड़ बजट में बनी है?

डंकी फिल्म शाहरुख खान की तीसरी फिल्म हो सकती है? जो 1,000 करोड़ की कमाई को पार करेगी, ये फिल्म लगभग 120 करोड़ रुपए के बजट में बनी है, फिल्म के अंदर शाहरुख खान, तापसी पन्नू और विकी कौशल जैसे बड़े सितारे देखने के लिए मिलेंगे।

SRK का कमबैक पठान के साथ हुआ

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की इस साल पहले ही दो ब्लॉकबस्टर फिल्म आ चुकी है। उनका कमबैक 4 साल बाद भारतीय सिनेमा में पठान मूवी के साथ हुआ जिसने 1,000 करोड रुपए से ज्यादा कमाई की और उसके बाद जवान मूवी ने भी 1,000 करोड़ से ज्यादा कमाई की।

Share:

Comments

Leave a comment