दुबई जा रही Emirates Flight ने महसूस किए टर्बूलेंस, कई यात्री और क्रू मेंबर्स को आई चोटें

Satyam Kumari7 December 20231 min read2 viewsUAE

फ्लाईट में यात्रियों ने महसूस किया टर्बुलेंस

सोमवार को पर्थ से दुबई जा रही Emirates flight में टर्बूलेंस के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस टर्बुलेंस के कारण यात्रियों को थोड़ी बहुत चोटें भी आई हैं। हालांकि किसी गंभीर स्थिति की सूचना नहीं है लेकिन Emirates flight EK421 के यात्रियों को हल्की इंजरीज हुई हैं।

एमिरेट्स एयरलाइन की प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है कि 4 दिसंबर 2023 को पर्थ से दुबई जा रही फ्लाईट को बीच हवा में टर्बुलांस का शिकार होना पड़ा। इस टर्बुलेंस के कारण क्रू मेंबर्स को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें कुछ चोटें आई हैं। 

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

बीच हवा में टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा है

बीच हवा में टर्बुलेंस के कारण यात्री सहम गए थे। फ्लाइट को कहीं भी बीच में इमरजेंसी लैंडिंग की जरूरत नहीं पड़ी और उसे दुबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित 4:45am local time में लैंड कराया गया। इस स्थिति के दौरान ट्रेनिंग प्राप्त क्रू मेंबर्स और वॉलंटियर ने यात्रियों को मेडिकल एसिस्टेंस प्रदान किया।

Share:

Comments

Leave a comment