UAE में अब ट्रेन के सफर के दौरान काफी सावधानी बरतनी होगी। Etihad Rail ने यात्रियों के लिए नियमों की एक लंबी लिस्ट जारी की है, जिसमें गलती करने पर भारी जुर्माना देना होगा। यह नियम सभी यात्रियों पर लागू होंगे ताकि सफर सुरक्षित और व्यवस्थित रहे।

👉: Gulf-India Flight Update: खाड़ी देशों से भारत के लिए उड़ानें फिर शुरू, आने वाले हफ्तों में घट सकते हैं हवाई टिकट के दाम

यह पैसेंजर सर्विस 30 जून 2026 से शुरू हुई है और फिलहाल इसका शुरुआती रूट अबू धाबी और फुजैराह को जोड़ता है। कंपनी ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 200 दिरहम से लेकर 5,000 दिरहम तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

जुर्माने की पूरी जानकारी

अलग-अलग तरह की गलतियों के लिए जुर्माने की राशि तय की गई है, जिसे नीचे दी गई टेबल में समझा जा सकता है:

जुर्माना राशि उल्लंघन के प्रकार
200 दिरहम कचरा फैलाना, सीट पर पैर रखना, बिना टिकट सफर करना, गलत क्लास में बैठना, स्टाफ की बात न मानना, शराब रखना या टिकट में गड़बड़ी करना।
500 दिरहम प्रतिबंधित जगह पर धूम्रपान, बदतमीजी या धमकी देना, ट्रेन को लेट करना, चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना, और बिना अनुमति कमर्शियल फोटोग्राफी करना।
5,000 दिरहम सेफ्टी इक्विपमेंट के साथ छेड़छाड़, पटरी पर चीजें फेंकना, रेलवे की जमीन पर बिना अनुमति घुसना, स्टेशन या ट्रेन की संपत्ति को नुकसान पहुँचाना और इमरजेंसी एग्जिट का गलत इस्तेमाल करना।

सुरक्षा और अन्य जरूरी नियम

यात्रियों की सुरक्षा के लिए Abu Dhabi Police ने Mohammed bin Zayed City स्टेशन पर अपना एक सिक्योरिटी ऑफिस खोला है। इससे यात्रियों को बेहतर पुलिस सेवाएं और सुरक्षा मिल सकेगी।

ट्रेन में ले जाने वाले सामान को लेकर भी नियम सख्त हैं। यात्रियों को ट्रेन के अंदर साइकिल, ई-स्कूटर और ई-बाइक ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पालतू जानवरों को कुछ कड़ी शर्तों के साथ ले जाया जा सकता है।

सफर करने वालों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुँचें क्योंकि सुरक्षा जांच और टिकट चेक में समय लगता है। याद रखें कि ट्रेन छूटने के ठीक दो मिनट पहले स्टेशन के गेट बंद कर दिए जाएंगे।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com