ईरान के जास्क में रात को गूंजी धमाकों की आवाजें, अधिकारियों ने बताया सैन्य कार्रवाई
ईरान के जास्क में धमाकों की खबरें सामने आईं, जिस पर होर्मोज़गान गवर्नर ऑफिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानें क्या है पूरा मामला।

जास्क (ईरान): ईरान के जास्क इलाके में धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय समय के अनुसार रात 10:25 बजे सऊदी न्यूज (@SaudiNews50) ने इन धमाकों की आवाजों को प्रसारित किया था, जिसके बाद इलाके में हलचल बढ़ गई।
हालांकि, होर्मोज़गान गवर्नर ऑफिस ने इन खबरों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि होर्मोज़गान प्रांत में कहीं भी किसी धमाके या भौतिक प्रभाव की पुष्टि नहीं हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक, जास्क काउंटी में सुनाई देने वाली आवाजें संभवतः ईरानी सशस्त्र बलों की एक कार्रवाई का हिस्सा थीं। यह कार्रवाई इलाके में नियमों का पालन न करने वाले जहाजों के खिलाफ की गई थी।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है। हाल के दिनों में ऐसी खबरें आई हैं कि ईरानी बलों ने बहरीन स्थित अमेरिका के अर्ली-वार्निंग रडार सिस्टम को निशाना बनाया था।
वहीं, अमेरिकी सैन्य बलों ने भी ईरान द्वारा लॉन्च किए गए अटैक ड्रोन्स को बीच में ही रोकने का दावा किया है।