भारत में सऊदी भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी पैसे लेकर फरार, मामला दर्ज

Lov Singh25 January 20231 min read22 viewsIndia

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

केरल में नौकरी देने के नाम पर युवाओं के साथ ठगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार Thiruvananthapuram के रहने वाले Sooraj Omanakuttan ने कुछ युवाओं को नौकरी के लिए सऊदी भेजने का वादा किया था। इसी संबंध में उसने युवाओं से लाखों रुपए ठग लिए।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सोशल मीडिया पर सऊदी में नौकरी देने का प्रचार करता था

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बताया गया है कि वह सोशल मीडिया पर सऊदी में नौकरी देने का प्रचार करता था। कुछ प्रचार को लेकर कई लोग उसके संपर्क में आए और बातचीत हुई। इसी दौरान वह एप्लीकेशन फॉर्म सहित कई तरह की प्रक्रिया के लिए पैसों की मांग करता था। आरोपी सऊदी की कंपनी का नकली ऑफर लेटर देकर लोगों से लाखों रुपए ले लिया करता था।

आरोपी पैसे लेने के बाद हो जाता है फरार

एक और व्यक्ति ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि सऊदी में नौकरी के नाम पर मेरे इंजिनियर बेटे को ठग लिया गया है। आरोपी को 1 लाख रुपए भी दिए गए थे लेकिन पैसे लेने के बाद वह फरार हो गया और उससे संपर्क नहीं हो पाया। आरोपी ने करीब 200 लोगों के साथ ठगी की है।

Share:

Comments

Leave a comment