100 साल में पहली दफा हुई सऊदी में ऐसी बर्फबारी, तेजी से वायरल हो रहे वीडियो का क्या है सच

Satyam Kumari4 March 20231 min read4 viewsSaudi

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो 

सऊदी का एक वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि सऊदी में सौ साल में पहली बार इस तरह की बर्फबारी हुई है। वीडियो में उंटो पर बर्फ गिरते दिखाया गया है। वीडियो में यह भी लिखा गया है कि एक बार फिर से Global Warming की मार पड़ी है और सऊदी में 100 साल में यह पहली बर्फबारी है। दूसरे यूजर्स ने भी यह वीडियो शेयर किया है और कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग जैसा कुछ नहीं होता यह केवल एक अफवाह है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

कई बयान आए सामने

इससे संबंधित कई तरह के बयान सामने आ चुके हैं। इसमें कहा गया है कि सऊदी के सभी इलाके सालों भर गर्म ही नहीं रहते हैं। क्लाइमेट चेंज के कारण मानव को कई तरह की परेशानियों को उठाना पड़ रहा है लेकिन सऊदी के Tabuk के कुछ इलाकों में बर्फबारी कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

यहां भी ही सकती है बर्फबारी 

World Meteorological Organization (WMO) के climate monitoring and policy के हेड ने कहा है कि 2021 से पहले भी सऊदी के कई इलाकों में बर्फबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कहा गया है कि अगर हवा में पर्याप्त नमी होती है और सतह पर तापमान जीरो या इससे नीचे चला जाता है तो रेतीले मैदान में भी बर्फबारी हो जाती है।

Share:

Comments

Leave a comment