जानिए किन बैंकों में FD पर मिलेगा अधिक ब्याज दर, लिस्ट में शामिल दे रहे हैं 9 फीसदी तक का लाभ

Satyam Kumari23 April 20231 min read23 viewsFinance

फिक्स डिपॉजिट पर मिल रहा है अधिक ब्याज दर

सुरक्षित निवेश के लिए ग्राहक अपना पैसा बैंकों के फिक्स डिपॉजिट में लगाना पसंद करते हैं। इसमें ग्राहकों को अपना पैसा कुछ दिनों से लेकर कुछ सालों तक लगाना होता है। ग्राहकों को सेविंग अकाउंट से ज्यादा अच्छा फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा रखना लगता है क्योंकि इसमें अधिक ब्याज दर का लाभ मिलता है।

फिक्स डिपॉजिट में ग्राहकों को एक निश्चित समय के लिए अपना पैसा जमा करना होता है। अगर कोई ग्राहक निश्चित समय के पहले अपना पैसा निकलता है तो उस पर पेनाल्टी लगाई जाती है। इस निवेश में किसी तरह का जोखिम नहीं होता है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

नहीं शामिल होता है मार्केट रिस्क

Fixed deposit में लगाए गए पैसों पर मार्केट के उतार-चढ़ाव का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है। आपके investment पर निश्चित लाभ का वादा पूरा किया जाता है। हालांकि, टर्म पूरा होने के पहले अगर आप अपने पैसे निकालते हैं तो आपपर जुर्माना लगाया जाता है, इससे आर्थिक नुकसान होता है।

कितना मिलता है ब्याज?

फिक्स डिपॉजिट पर अलग-अलग बैंक के द्वारा अलग-अलग ब्याज दर का लाभ दिया जाता है। बैंक 3 फीसदी से लेकर 8 से 9 फीसदी ब्याज दर का लाभ देते हैं।

 

Share:

Comments

Leave a comment