घने कोहरे के कारण 128 Flights में देरी और 33 को किया गया कैंसिल, शीतलहर से जनता परेशान

Satyam Kumari16 January 20241 min read2 viewsIndia

मौसम के कहर से परेशान हैं लोग

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी है। ठंड के बीच घने कोहरे की दोहरी मार लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को लगातार तीसरे दिन शीतलहर जारी है। इसी कारण राजधानी दिल्ली से 128 अंतरराष्ट्रीय विमानें डिले हो गई और 33 फ्लाइट्स को कैंसल करना पड़ा।

शीतलहर के साथ विजिविलिट जीरो तक पहुंच जाना यात्रियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि सुबह 8am में एयरपोर्ट पर विजिविलिटी 50 m तक पहुंच गई थी। 

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

3.3 degrees तक पहुंचा तापमान

नई दिल्ली में इस ठंड के सीजन में सोमवार को तापमान सबसे कम 3.3 degrees°C तक पहुंच गया था। इस दौरान 500 विमानों में देरी दर्ज की गई। साथ ही 87 विमानों को कैंसल कर दिया गया है। विमानों की देरी के दौरान यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खराब मौसम में सुरक्षित यात्रा के लिए विमानों को स्थगित कर दिया जाता है।

Share:

Comments

Leave a comment