Flipkart, Amazon के सेल को जवाब देने उतरा Vishal Mega Mart. मात्र 49 रुपये में बेचने लगा कपड़ा

Lov Singh3 June 20231 min read26 viewsIndia

ऑनलाइन शॉपिंग में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के बाद अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा खरीदारी होती है तो वह अब कपड़ों की होती है. नए डिजाइन और फैशन की खरीदारी Flipkart, Amazon के साथ-साथ Myntra इत्यादि पर जमकर लोग करते हैं.

त्योहारी मौसम को देखते हुए ऑनलाइन कंपनियां तरह-तरह के ऑफर जारी करती है जिससे लोग शानदार खरीदारी करते हैं. लेकिन अभी लोग कपड़ों की खरीदारी के मामले में सर्वे के अनुसार दुकानों से खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं.

त्योहारों के मौसम को देखते हुए Vishal Mega Mart ने फैशन एक्सक्लूसिव ऑफर लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी के तरफ से दिए गए जानकारी में बताया गया है कि इस नए ऑफर में महिला, पुरुष और बच्चों के लिए विस्तृत रेंज रखे गए हैं.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

पुरुषों के लिए लगा लाजवाब ऑफर.

विशाल मेगा मार्ट ने अपने ऑफर में पुरुषों के लिए ₹499 में दो शर्ट जारी किए हैं जिसके वजह से महज ₹249 में एक शर्ट खरीदा जा सकेगा. वही जींस के ऊपर में ऑफर जारी करते हुए विशाल मेगा मार्ट में ₹799 में दो मुहैया कराने का विज्ञापन जारी किया है जिसके तहत कोई भी व्यक्ति ₹399 में एक जींस खरीदारी कर सकेगा.

महिलाओं और बच्चों पर भी लगा है जबरदस्त ऑफर.

विशाल मेगा मार्ट में महिलाओं और बच्चों के लिए भी किसी भी दो कपड़ों की खरीदारी पर एक कपड़ा मुक्त वाला ऑफर जारी किया है. साथ ही साथ बच्चों के कपड़ों की रेंज को महज ₹49 से शुरू कर दिया गया है.

Share:

Comments

Leave a comment