Electric Scooter को होलसेल भाव पर Flipkart ने शुरू किया बिक्री. सबसे सस्ता मात्र 68 हज़ार में

Lov Singh6 February 20233 min read41 viewsExtra

Flipkart electric Scotty sale. इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का चालान भारत में तेजी से बढ़ रहा है और रोज रोज के पेट्रोल खर्चे से निजात पाने के लिए लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को बखूबी इस्तेमाल भी कर रहे हैं. लेकिन बात जब खरीदने की आती है तब तरह-तरह के अवसर इत्यादि बताए जाते हैं लेकिन शोरूम पर पहुंचने के उपरांत शोरूम वाले अक्सर आपको उन ऑफर का लाभ नहीं देते हैं. सही कीमत नहीं मिलने के कारण कई बार लोग इलेक्ट्रिक वाहन के खरीद को ठंड बस्ते में डाल देते हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा आप सीधा होलसेल रेट पर वाहनों की खरीदारी कर पाएंगे.

 

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए नए तरीके आए.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

अब तक आप फ्लिपकार्ट पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम के साथ-साथ फैशन और अन्य कैटेगरी में शॉपिंग करते आए होंगे. लेकिन अब Flipkart पर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भी शुरू हो गई है जिसका सीधा फायदा सही कीमत के तौर पर ग्राहकों को मिलना शुरू हो गया है. आइए विशेष रूप से इसके बारे में जानते हैं.

Flipkart पर कैसे खरीदें इलेक्ट्रिक वाहन.

आप सामान्य तौर पर जैसे अन्य सामान फ्लिपकार्ट पर खरीदते हैं वैसे ही आप पर लॉगिन करके इलेक्ट्रिक वाहन कैटेगरी को देख सकते हैं जिसमें कई कंपनियों के गाड़ी सेल पर लगाए हुए हैं. फ्लिपकार्ट पर Ampere, Ather, BGauss, Bounce Infinity, OKAYA brand के इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको मिल जाएंगे.

 

घर पर होगी डिलीवरी.

जैसे अन्य सामान Flipkart के द्वारा आपको घर पर पहुंचाए जाते हैं वैसे ही इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी आपके घर पर पहुंचाए जाएंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी खुद लेगी. गाड़ियां भले आपके अगल-बगल के शोरूम से ही उठकर आपके पास आएंगे लेकिन इसके सर्विस और अन्य सारी चीजों की जिम्मेदारी फ्लिपकार्ट लेगी.

 

खरीदने के लिए देना होगा यह सब कागज.

सामान्य तौर पर दिए जाने वाले सारे चीजें जिसके जर यह आपका गाड़ी का रजिस्ट्रेशन होता है वह आपको फ्लिपकार्ट को भी मुहैया कराना होगा. पैसा देने के साथ-साथ आपको कागजात के तौर पर एड्रेस प्रूफ आधार कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि मुहैया कराना होगा.

 

मिलेगा सीधा सही दाम पर.

ऑनलाइन खरीदारी करने का सबसे बढ़िया फायदा यह होता है कि आपको दामों में कोई ठगने की कोशिश नहीं कर सकता है और यही फायदा अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदने में भी मिलने लगा है. MRP से सस्ते दाम पर फ्लिपकार्ट ने इन गाड़ियों को अपने सेल में लगाया है और उसी दाम पर आपको या गाड़ियां आसानी से मिल जाएगी.

  • कार्ड डिस्काउंट के तहत Flipkart Axis Bank Credit Card से 5% छूट मिल जाएगी.
  • UPI ट्रांजैक्शन ऑफर के तहत 1% फ्लैट डिस्काउंट मुहैया कराया जाएगा.
  • बैंक ऑफर के तहत हर एक खरीदारी पर ₹5000 कि निश्चित छूट मुहैया कराई जा रही है.
  • गाड़ियों की खरीदारी No Cost EMI विकल्प के साथ भी मौजूद है जिससे आपका अच्छा खासा पैसा बचेगा.

 

सबसे सस्ती गाड़ी Flipkart पर

गाड़ियों के कीमत की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर सबसे सस्ती गाड़ी OKAYA Freedum LI-2 है जिसकी कीमत महज 74899 रुपए है लेकिन डिस्काउंट इत्यादि मिलाने के उपरांत यह गाड़ी महज ₹68000 में उपलब्ध है.

इस गाड़ी की रेंज 75 किलोमीटर है और गाड़ी के साथ-साथ चार्जर इत्यादि भी आपको मुहैया कराया जा रहा है.

वही Ampere Magnus महज़ 81 हज़ार के MRP और ऑफर के साथ 75999 रुपये में उपलब्ध हैं और गाड़ी की रेंज 121 KM हैं. यह अभी सबसे ज़्यादा बिकने वाली flipkart पर स्कूटी हैं. वही Bounce Infinity का भी सेल flipkart पर काफ़ी हैं.

Share:

Comments

Leave a comment