मध्य गाजा में रेत का टीला ढहने से टेंट पर सो रहे 5 विस्थापितों की मौत, कई घायल
मध्य गाजा के विस्थापन शिविर में रेत की पहाड़ी गिरने से महिलाओं और बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश को हादसे की वजह बताया गया है।

मध्य गाजा: गाजा पट्टी के मध्य इलाके में एक भीषण हादसा हुआ है, जहां रेत की एक ऊंची पहाड़ी ढहकर विस्थापित परिवारों के टेंटों पर गिर गई। इस हादसे में बच्चों और एक महिला समेत कम से कम पांच लोगों की जान चली गई है।
यह घटना रविवार, 8 नवंबर 2026 को दैर अल-बलाह के दक्षिण में स्थित अर्द एल-रिबात विस्थापन शिविर में हुई। गाजा सिविल डिफेंस के प्रवक्ता महमूद बसल ने मौतों की पुष्टि की है।
बसल के मुताबिक, इस हादसे में पांच अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मलब