बाहर घूमने निकलें तो इन बातों का रखें ध्यान, एक फोटो खींचना भी पड़ जायेगा महंगा, 50 हज़ार तक का जुर्माना

Lov Singh28 January 20231 min read8 viewsIndia

अनजान के साथ फोटो लेने के पहले सोचें 

अगर आप गोवा प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। गोवा जाकर सेल्फी और फोटो न लें ऐसा संभव ही नहीं है। ऐसे में फोटो लेने से पहले कुछ नियमों को नोट करना जरूरी है। लोगों को यह निर्देश दिया गया है कि वह किसी भी अजनबी या टूरिस्ट के साथ उनकी मर्जी के बिना फोटो क्लिक न करें।

गुरुवार को Goa tourism के द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार अगर किसी भी टूरिस्ट के साथ उनकी मर्जी के बिना फोटो या सेल्फी न शूट करें। खासकर sunbathing या sea swimming के दौरान इस नियम का पालन करना अनिवार्य है। इस नियम का मुख्य मकसद उनके प्राइवेसी का रक्षा करना है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

लगाया जाएगा भारी जुर्माना

इसके अलावा खतरनाक स्पॉट पर जाकर भी फोटो या सेल्फी नहीं लेना है। इससे दुर्घटना होने की संभावना होती है। इसलिए सभी को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही वहां पर किसी तरह का नुकसान नहीं करने की भी अपील की गई है। लोगों को साफ सफाई भी रखनी होगी। खुले इलाके में खाद्य पदार्थों को नहीं फेंकना होगा। पकड़े जाने पर 50 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment