गिर गया GOLD RATE. तुरंत ख़रीद लेने में हैं फ़ायदा, 2000 रुपए से सस्ता हुआ सोना.

Lov Singh9 June 20232 min read27 viewsFinance

Gold Price Today. इस वक्त सीजन शादियों का चल रहा है और सोना ऐसी चीज है कि शादियों में इसकी डिमांड बढ़ जाती है। यदि आपके भी घर-परिवार में शादी पड़ी है तो यही सही वक्त है कि सोना खरीदकर रख लें।

देश के सर्राफा बाजार में गोल्ड की कीमत में भारी कमी आई है और यह अब 60 हजार से नीचे ट्रेड किया जा रहा है। हाल के महीनों में सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखी गई है।

सोना खरीदने का सुनहरा मौका

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

जानकारी के लिए बता दें कि सोना इस वक्त अपने हाई रेट से करीब 2000 रुपए सस्ता बिक रहा है। इसलिए यह सुनहरा मौका है कि इस मौके को हाथ से न जानें दें। मार्केट में 22 कैरेट और 24 कैरेट के सोने में करीब 400 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को 24 कैरेट का सोना करीब 60,200 के आसपास ट्रेड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट का सोना आपको 55,200 के रेट में मिल जाएगा।

किस शहर में सोने का क्या भाव चल रहा

देश के अलग-अलग शहरों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60,370 रुपए है। जबकि 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 55,350 रुपए है। कोलकाता में यह थोडा सस्ता है और यहां 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना आपको 60,220 के भाव में मिल जाएगा। कोलकाता में 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना 55,200 में बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,220 और 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना 55,200 में उपलब्ध है। चेन्नई की बात करें तो यहां सबसे सस्ता सोना बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना आपको सिर्फ 52,285 रुपए में मिल जाएगा। जबकि 22 कैरेट का 10 ग्राम सोने की कीमत मात्र 47,927 रुपए है।

इस ट्रिक से जान सकते हैं सोने का लेटेस्ट रेट

यदि आप सोना खरीदने जा रहे हैं और इसकी कीमत को लेकर कोई संशय है तो इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर मिस्ड कॉल के तुरंत बाद आपको एसएमएस से लेटेस्ट रेट्स मिल जाएंगे।

Share:

Comments

Leave a comment