सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब बढ़ाई जाएगी रिटायरमेंट की उम्र, हाई कोर्ट ने दिया ऑर्डर

Lov Singh29 December 20221 min read25 viewsIndia

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। Allahabad High Court के Lucknow bench ने राज्य सरकार को आदेश दिया है। Lucknow University के टीचिंग स्टाफ के रिटायरमेंट स्टेज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच ने सरकार को आदेश दिया है कि वह इन कर्मचारियों के रिटायरमेंट एज को बढ़ा दें।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष से 65 वर्ष बढ़ाने की बात कही गई है

बताते चलें कि रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष से 65 वर्ष बढ़ाने की बात कही गई है। इस फैसले को लागू करने के लिए सरकार को 3 महीने का समय दिया गया है। Dr. Premchandra Mishra सहित कई लोगों के द्वारा दायर पिटीशन पर यह फैसला लिया गया है।

केंद्र सरकार के द्वारा लिए गए फैसले के आधार पर मांग 

आदेश में यह निर्देश दिया है कि लखनऊ यूनिवर्सिटी के शिक्षकों की रिटायरमेंट की उम्र 62 साल से बढ़ाकर 65 साल कर दिया जाए। याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाकर 65 साल कर दी थी। यही कारण है कि रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment