हज तीर्थ यात्रियों का Passport समेत सभी तरह के कागजात मिलना शुरू, DC ऑफिस में जल्द करें संपर्क

Satyam Kumari3 June 20231 min read17 viewsIndia

तीर्थ यात्रियों के लिए पासपोर्ट किया गया तैयार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हज कमिटी ने कहा है कि तीर्थ यात्रियों के पासपोर्ट समेत सभी कागजात तैयार कर दिए गए हैं। जम्मू और कश्मीर हज कमेटी ने सभी तीर्थ यात्रियों के लिए जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें अपना पासपोर्ट समेत सभी तरह के कागजात जिला ऑफिस से ले लेने होंगे।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

Deputy Commissioner के office से लेना होगा पासपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोटिफिकेशन में यह कहा गया है कि Hajj 2023 के लिए सभी चुने गए तीर्थ यात्रियों के लिए पासपोर्ट की व्यवस्था कर दी गई है। श्रीनगर को छोड़कर कश्मीर डिवीजन से आने वाले तीर्थ यात्रियों को अपना अपना पासपोर्ट सहित दूसरे कागजात Deputy Commissioner के office से ले लेना चाहिए।

3 जून से शुरू कर दिया जाएगा पासपोर्ट जारी करना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हज यात्रियों को 3 जून से पासपोर्ट जारी करना शुरू कर दिया जाएगा। तीर्थयात्री अपने जिला ऑफिस में जाकर अपना पासपोर्ट कलेक्ट कर सकता है।

वहीं श्रीनगर के तीर्थयात्री Haj House Bemina Srinagar में 3 जून 2023 से लेकर 5 जून 2023 तक अपना पासपोर्ट कलेक्ट कर सकते हैं।

 

Share:

Comments

Leave a comment