HDFC, Kotak बैंक के ग्राहकों को नहीं मिलेगा 2 दिन सेवा. निकाल के रख ले पैसा नहीं कम करेगा Fund Transfer

Lov Singh5 June 20232 min read26 viewsFinance

अगर आप भी एचडीएफसी बैंक के उपभोक्ता है तो आपके लिए कई जरूरी सेवाएं कुछ समय के लिए कुछ दिनों में बंद रहेंगे. बैंक ने अपने वक्ताओं को ईमेल के जरिए सूचित किया है. यह सेवाएं बैंकिंग लेनदेन से लेकर अकाउंट बैलेंस चेक करने तक प्रभावित होंगी. एचडीएफसी बैंक की ओर से अपने ग्राहकों को ईमेल द्वारा सूचित किया गया है कि सिस्टम के रखरखाव और अपग्रेड के चलते जून के महीने में दो दिन कुछ सेवाएं बंद रहेंगी.

ये सर्व‍िस क‍िस समय बंद रहेंगी इस बारे में भी बैंक की तरफ से जानकारी दी गई है. बैंक की तरफ से बताया गया क‍ि सिस्टम के मेंटीनेंस और अपग्रेडेशन के लिए तय डाउनटाइम के कारण कुछ सर्व‍िस उपलब्ध नहीं होंगी.

इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक की भी कुछ चुनिंदा डेबिट कार्ड सेवाएं जून में कुछ घंटों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी. बैंक ने लिखा है आपको बेस्‍ट बैंकिंग एक्‍सपीर‍ियंस देने की कोश‍िश के तहत यह क‍िया जा रहा है. चलिए जानते हैं किस दिन बंद रहेंगी बैंक की कौन-कौन सी सर्विसेस.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

10 और 18 जून को नहीं म‍िलेंगी ये तीन सर्व‍िस

बैंक की तरफ से आगामी 10 और 18 जून को अकाउंट बैलेंस, ड‍िपाज‍िट और फंड ट्रांसफर से जुड़ी सेवाएं बाध‍ित रहेंगी. ये तीनों ही सेवाएं इन द‍िनों में सुबह 3 से 6 बजे तक बाध‍ित रहेंगी. बैंक द्वारा सिस्टम अपग्रेड करने के लिए 4 जून को सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच बैंकिंग सेवाओं को बंद रखा गया था. इस समय बैंकिंग सेवाओं का आमतौर पर कम इस्तेमाल होता है.

कोटक महिंद्रा बैंक की भी ये सर्विसेस रहेंगी बंद

दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक की भी चुनिंदा डेबिट कार्ड सेवाएं 10 जून को कुछ घंटों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी. कोटक बैंक के डेबिट कार्ड, स्पेंड्ज़ कार्ड और गिफ्ट कार्ड ग्राहक 10 जून को कुछ घंटों के लिए इन सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे – कार्ड कंट्रोल, कार्ड ब्लॉकिंग और अनब्लॉकिंग, खाता लिंकिंग और डीलिंकिंग, नए डेबिट कार्ड या इमेज कार्ड के लिए रिक्वेट, कार्ड बंद करने की रिक्वेट, टोकनाइजेशन के लिए रजिस्ट्रेशन और पिन री-जेनरेशन.

HDFC ग्राहक व्हाट्सऐप के जर‍िये चेक कर सकते हैं बैलेंस

HDFC बैंक के ग्राहक रज‍िस्‍ट्रेशन करके और स‍िंपल स्‍टेप का पालन करके व्हाट्सएप के जर‍िये बैलेंस और अन्‍य सर्व‍िस प्राप्‍त कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने बैंक में रजिस्टर्ड नंबर से बैंक के वॉट्सएप नंबर 7070022222 पर Hi लिखकर भेजना होगा. इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन करें. इसमें आपको अकाउंट सर्विसेज का विकल्प का चयन करना होगा, जिसके बाद आप बैलेंस इंक्वायरी, अकाउंट स्टेटमेटं और आखिरी सात लेनदेन का विकल्प मिलेगा. इनमें से बैलेंस इंक्वायरी पर क्लिक करने पर आपको अपना बैलेंस पता लग जाएगा.

Share:

Comments

Leave a comment