Hero की सबसे सस्ती Bike बनी नंबर 1. माईलेज ज़्यादा दाम कम

Lov Singh27 January 20232 min read19 viewsExtra

हीरो स्प्लेंडर 1994 में लॉन्च होने के बाद से लगभग तीन दशकों तक भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों में से एक रही है. मोटरबाइक ने अपने प्रभावशाली माइलेज और कम रखरखाव के कारण खरीदारों के बीच काफी लोकप्रिय है.

 

28 सालों में स्प्लेंडर को कई बार अपडेट करने के बाद लॉन्च किया गया है. इसमें सेगमेंट के हिसाब से कई फीचर्स अपडेट भी किए जाते रहे हैं. खास बात ये है कि हर नए अवतार के साथ यह अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही है.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

 

वर्तमान में हीरो स्प्लेंडर की कीमत 72,076 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेच रही है. अब इसे Splendor+ के नाम से बेचा जाता है. बाइक में 100cc का सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन मिलता है.

 

बाइक इलेक्ट्रिक और किक स्टार्ट दोनों के साथ आती है और इसमें एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन फ्यूल सिस्टम है. हीरो स्प्लेंडर+ तीन विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमें शुरुआती ड्रम सेल्फ कास्ट मॉडल शामिल है, जो 72 हजार रुपये की कीमत के साथ आता है. (

 

Splendor+ के BS6 मॉडल की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 9.8 लीटर है और हीरो का दावा है कि यह बाइक 70 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकती है. हालांकि, रियल कंडीशन में बाइक को चलाने पर माइलेज थोड़ा कम हो सकता है.

 

हीरो स्प्लेंडर+ में इंजन कट ऑफ, थ्रॉटल पोजीशन सेंसर के साथ इंस्टेंट पिकअप और हाई-टेम्परेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स आते हैं. इंजन के लिए स्प्लेंडर+ i3S सिस्टम अनावश्यक ईंधन की खपत को बचाता है.

 

बाइक में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और पिछले हिस्से में 5-स्टेप एडजेस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर का इस्तेमाल किया गया है. ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे 130 मिमी ड्रम ब्रेक मिलते हैं.

 

स्प्लेंडर+ कुल पांच रंग विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमें मैट शील्ड गोल्ड, ब्लैक विद सिल्वर, ब्लैक विद पर्पल, ब्लैक विद स्पोर्ट्स रेड और हैवी ग्रे विद ग्रीन शामिल हैं.

Share:

Comments

Leave a comment