Hero ने शुरू किया 2022End Sale. 4 ऑफर दिया कंपनी ने. अगले साल के स्टॉक पर बढ़ेगा दाम

Lov Singh28 November 20221 min read2 viewsIndia

हीरो मोटोकॉर्प के द्वारा 1 दिसंबर से अपने गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया गया है और इसी बीच कंपनी ने अपने मौजूदा 2022 के मॉडल को समाप्त कर स्टॉक से हटाने के लिए नए ऑफर भी लॉन्च कर दिया है जिससे गाड़ियां खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों को सहूलियत होगा.

 

हीरो मोटोकॉर्प ने अपने नए ऑफर में लोगों को चार तोहफे दिए हैं.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

 

1: नहीं रहेगा बैंक का हाइपोथैकेशन.

अगर आप हीरो की गाड़ियां लेते हैं तो फाइनेंस के बावजूद भी बैंक का हाइपोथैकेशन नहीं रहेगा. इसके लिए हीरो मोटोकॉर्प ने लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराने शुरू कर दी है जो शोरूम में ही हो जाएगा.

 

2: नाम मात्र है डाउन पेमेंट.

आप हीरो की गाड़ियां महज ₹8999 के डाउन पेमेंट के साथ लेकर जा सकते हैं जिसमें आधुनिक ग्लैमर और डेस्टिनी 125 शामिल है.

 

3:  पेमेंट अगले साल.

आप गाड़ियां खरीद सकते हैं और इसकी ईएमआई 2023 से शुरू होगी हालांकि यह साल खत्म होने में महज अब 1 दिसंबर का ही महीना बचा है लेकिन फिर भी हीरो ने ऑफर के तहत इसे भी शामिल किया है.

4: 5% कैशबैक

पेमेंट करने के दौरान अगर आपने एसबीआई कार्ड का प्रयोग किया है तो उसके लिए आपको अतिरिक्त 5% तक का कैशबैक मुहैया कराया जाएगा जो कि ग्राहकों को सीधा लाभ के तौर पर मिलेगा.

Share:

Comments

Leave a comment