अभी बनाया 1000 SqFt का घर तो कितना आएगा खर्च. छड़, गिट्टी बालू से लेकर ईट तक का एस्टिमेट समझाइए

Lov Singh19 December 20222 min read15 viewsIndia

अपना घर बनाने का सपना हर किसी का होता है। हालांकि घर बनाने का काम आसान नहीं होता है। घर बनाने के लिए भी काफी पूंजी की जरूरत होती है। घर बनाने के लिए हर किसी के पास पर्याप्त पूंजी नहीं होती है।

 

Exclusive GulfHindi

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

जिसके बाद लोग घर बनाने के लिए लोन के लिए भी आवेदन करते हैं। वहीं साल 2022 खत्म होने वाला है और साल 2023 शुरू होने वाला है। नए साल में कई लोग अपना घर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आज केंद्रीय बजट 2023 से पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि नए साल में घर बनाने में औसतन कितना खर्च आ सकता है। घर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री विभिन्न श्रेणियों में आती है। मसलन, अगर घर बनाने में हल्के मटेरियल का इस्तेमाल किया जाए तो वह सस्ता होगा, लेकिन अगर प्रीमियम मटेरियल का इस्तेमाल किया जाए तो वह महंगा होगा। ऐसे में आज हम आपको एक औसत लागत बताने जा रहे हैं, जो एक घर बनाने में लग सकती है। घर बनाने के लिए हर किसी का अलग-अलग बजट होता है। ऐसे में निर्माण सामग्री को अलग-अलग कैटेगरी (ए, बी, सी) में बांटा जाता है, ताकि बजट के हिसाब से चीजें आ सकें और घर बन सके। यहां हम उदाहरण के तौर पर भारत में 1000 वर्ग फीट में घर बनाने की लागत के बारे में बता रहे हैं।

 

इस कैटेगरी में बेहद सस्ते आइटम शामिल हैं। इनमें घटिया किस्म की ईंटें, बालू, फिक्स्चर, सीमेंट, स्टील आदि का सामान इस्तेमाल होता है। अगर 1000 वर्ग फीट जगह पर सबसे घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर कोई घर बनाया जाए तो उसकी लागत कम से कम 7-10 लाख रुपए के आसपास आ सकती है। इस श्रेणी की वस्तुएँ C श्रेणी की वस्तुओं से अच्छी होती हैं। इसमें ईंट, बालू, फिक्स्चर, सीमेंट, स्टील आदि अधिक नहीं बिगड़ते हैं। अगर इस कैटेगरी के सामान से 1000 स्क्वायर फीट जगह पर घर बनाया जाए तो उसकी कीमत कम से कम 10-15 लाख रुपए के आसपास आ सकती है। इस श्रेणी में जो भी सामग्री का उपयोग किया जाता है वह उच्च गुणवत्ता का उपयोग किया जाता है। जिस वजह से इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाली ईंटें, बालू, जुड़नार, सीमेंट, स्टील आदि का उपयोग किया जाता है। इस कैटेगरी में घर बनाने का खर्चा 15-25 लाख रुपए तक आ सकता है।

 

https://gulfhindi.com/ghar-banae-me-kitna-kharch/

Share:

Comments

Leave a comment