सेफ्टी के लिए बेस वेरिएंट से ही 6 एयरबैग और 6.35 लाख रुपए कीमत वाली इस दमदार गाड़ी को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने किया बुक

Mohd. Irfan30 November 20231 min read3 viewsIndia

Hyundai Exter: हुंडई कंपनी ने हाल ही में भारत के अंदर अपनी माइक्रो एसयूवी एक्सटर को लांच किया, बजट सेगमेंट में होने के कारण हुंडई की इस गाड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और दानादन खरीद भी रहे हैं। भारत में यह गाड़ी टाटा मोटर्स की पंच को कड़ी टक्कर दे रही है, अब इस गाड़ी ने बुकिंग के मामले में नया माइलस्टोन पूरा किया है।

Hyundai Exter SUV

Hyundai Exter: 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हुई

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

जब से यह गाड़ी भारत में लांच हुई है तब से लेकर इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो गई है। भारत में यह गाड़ी जुलाई 2023 वाले महीने में लांच हुई थी इंट्रोडक्टरी प्राइस 6 लाख रुपए में और अब इसकी कीमत बेस वेरिएंट के लिए 6.35 लाख रुपए से शुरू होती है।

Hyundai Exter

दमदार और रगेड एसयूवी लगती है

लुक्स के मामले में ये यह गाड़ी दमदार और रगेड एसयूवी लगती है और इसके साथ ही इसमें एक्सक्लूसिव फीचर भी ऑफर किए गए हैं जैसे डैशकैम और एक्सटीरियर में सनरूफ, इस गाड़ी में सेफ्टी के लिए बेस वेरिएंट से ही 6 एयरबैग मिलते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment