लॉन्च के बाद 1,000 लोगों ने खरीद ली हुंडई की ये दमदार और प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार, 631Km ड्राइविंग रेंज के साथ 18 मिनट में होगी 80% चार्ज

Mohd. Irfan27 November 20232 min read3 viewsIndia

Hyundai Ioniq 5 eSUV Total Sales: हुंडई मोटर इंडिया कंपनी ने अपनी प्रीमियम और दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ी आयोनिक 5 को भारत में 44 लाख रुपए के इंट्रोडक्टरी प्राइस के साथ लांच किया था। इस गाड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, अब गाड़ी की सेल रिपोर्ट सामने आई है।

Hyundai Ioniq 5 eSUV

Hyundai Ioniq 5 eSUV Total Sales: 1,000 लोगों ने खरीद ली

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

जब से यह इलेक्ट्रिक गाड़ी भारत में लांच हुई है तब से लेकर इसके 1,000 यूनिट भारतीय कार बाजार में बिक चुके हैं, क्योंकि गाड़ी में अच्छी ड्राइविंग रेंज के साथ-साथ सभी एडवांस्ड फीचर और प्रीमियम इंटीरियर ऑफर किया गया है।

Hyundai Ioniq 5 eSUV

कीमत 45.95 लाख रुपए से शुरू

यह 5 सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी है जिसकी कीमत भारत में 45.95 लाख रुपए से शुरू होती है। इस गाड़ी में 72.5 किलो वाट आवर की बैट्री कैपेसिटी मिलेगी जो की गाड़ी में 631 किलोमीटर तक रेंज दिलाएगी और गाड़ी में 584 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलेगा सामान को रखने के लिए।

Hyundai Ioniq 5 eSUV

मिलेंगे ये सभी एडवांस फीचर्स

गाड़ी के इंटीरियर में इंटीग्रेटेड डबल 12.3 इंच की इन्फोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले ऑफर की गई है और एक्सटीरियर में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा, इसके साथ ही वायरलेस फोन चार्जर, वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट, डबल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और हेड अप डिस्प्ले जैसे सभी नॉटेबल फीचर ऑफर किए गए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment