ICICI Bank ने FD रेट्स में किया बदलाव, आज से मिलेगा 7.15% interest rates का लाभ

Lov Singh7 January 20232 min read29 viewsIndia

ICICI Bank ने FD रेट्स में बदलाव किया

प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक ICICI Bank ने FD रेट्स में बदलाव किया है। बैंक ने 2 करोड़ से लेकर 5 करोड़ की FD पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई ब्याज दरें 7 जनवरी, 2023 यानी कि आज से लागू हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी रेट्स पर 4.50% से लेकर 6.75% ब्याज दरों का लाभ मिल रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी रेट्स पर 4.50% से लेकर 6.75% ब्याज दरों का लाभ मिल रहा है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

इतना मिल रहा है ब्याज दर

बैंक 7 से 29 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा पर 4.50% की ब्याज दर, 30 से 45 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 5.25% की ब्याज दर, 46 दिनों से 60 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा पर 5.50% की ब्याज दर, 61 दिनों से 90 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 5.75% की ब्याज दर, 91 और 184 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली जमाओं पर 6.25% ब्याज दर और 185 और 270 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली जमाओं पर 6.50% ब्याज दर का लाभ मिलेगा।

बैंक 271 दिनों से लेकर एक वर्ष से कम अवधि की जमा पर 6.65% की ब्याज दर, एक वर्ष और 15 महीने तक की परिपक्वता वाली जमाओं पर 7.10% की ब्याज दर, 15 महीने से 2 साल में परिपक्व होने वाली जमा पर 7.15% की ब्याज दर, 2 साल, 1 दिन से 3 साल में परिपक्व जमा पर बैंक 7.00% की ब्याज दर और 3 साल, 1 दिन से 10 साल में परिपक्व होने वाली जमा पर 6.75% ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

बैंक 15 महीने से 5 साल में परिपक्व होने वाली जमा पर अधिकतम 7% की ब्याज दर और 15 महीनों से 10 वर्षों में परिपक्व होने वाली जमाराशियों पर अधिकतम 7.50% का लाभ दे रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment