SAUDI : प्रवासियों को अवैध शरण देना पड़ा भारी, तीन महिलाओं पर लगाया गया SR50,000 का जुर्माना

Satyam Kumari18 January 20241 min read2 viewsSaudi

प्रवासियों को अवैध तरीके से शरण देना कानूनन अपराध

सऊदी में प्रवासियों को अवैध तरीके से शरण देना कानूनन अपराध है। अगर किसी प्रवासी कोई इस तरह की हरकत करती पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाती है। एक इसी तरह की घटना सामने आई है जिसमें तीन महिलाएं पर प्रवासियों को अवैध तरीके से शरण देने का आरोप लगाया गया है। 

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

तीन महिला प्रवासियों पर लगा SR50,000 का जुर्माना

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि सऊदी कोर्ट में इन तीन महिला प्रवासियों पर अवैध प्रवासियों की मदद करने आरोप लगाते हुए भारी जुर्माना लगाया है। यह तीनों महिलाएं यमन की रहने वाली है और कानून जानते हुए भी यह गलती की है। इन प्रत्येक महिलाओं पर SR50,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

कड़ी सजा का है प्रावधान

गलती करने वाले आरोपियों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि रेजिडेंसी वीजा और लेबर लॉ से संबंधित नियम उल्लंघन मामले में आरोपी को कड़ी सजा दी जाती है। आरोपी पर SR1 million का जुर्माना और 15 साल तक की जेल हो सकती है।

Share:

Comments

Leave a comment