IMDb Best Bollywood Movies 2023: ये है बॉलीवुड की टॉप 5 कमाल हिंदी फिल्में साल 2023 की, जिसे IMDb द्वारा सबसे अच्छी रेटिंग मिली है

Mohd. Irfan5 January 20242 min read3 viewsIndia

IMDb Best Bollywood Movies 2023: आईएमडीबी (IMBd) एक ऑनलाइन डाटाबेस है फिल्म, टेलिविजन सीरीज और पॉडकास्ट से रिलेटेड जानकारी के लिए, यह प्लेटफार्म रिलीज हुई फिल्मों की रेटिंग भी साझा करते हैं, इसे साल 1990 में लॉन्च किया गया था।

IMDb Best Bollywood Movies 2023: IMDb द्वारा रेटेड ये है बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्में

1. डंकी – 7.7

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

इस लिस्ट में पहले नंबर पर हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘डंकी’ फिल्म है। इस मूवी को आईएमडीबी (IMDb) ने 10 में से 7.7 की रेटिंग दी है, इसको प्रसिद्ध डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में तापसी पन्नू, बमन ईरानी और विकी कौशल जैसे सितारे भी है।

2. जवान – 7

दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की ‘जवान’ फिल्म है, जिसे एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। IMDb द्वारा इस फिल्म को 10 में से 7 की रेटिंग मिली है। ये एक एक्शन और थ्रिलर फिल्म है, फिल्म में विलेन का रोल विजय सेतुपति ने निभाया है और साथ ही मैं दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस भी था, फिल्म में लीड एक्ट्रेस नयनतारा थी।

3. पठान – 5.9

तीसरे नंबर पर फिर से शाहरुख खान की ही 4 साल के लंबे कम बैक के बाद वाली ‘पठान’ फिल्म है। इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को IMDb द्वारा 10 में से 5.9 की रेटिंग मिली है, इसमें दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया जैसे बड़े सितारे भी शामिल थे।

4. एनिमल – 6.8

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल वाली ‘एनिमल’ फिल्म है। इसको 10 में से IMDb ने 6.8 की रेटिंग दी है। इसे संदीप रेडी वांगा ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में रश्मिका मंदांना भी है।

5. टाइगर 3 – 7

इस लिस्ट की पांचवी और आखिरी फिल्म सलमान खान की टाइगर 3 है, जिसे मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी और सिमरन जैसे बड़े सितारे दिखेंगे। फिल्म को IMDb ने 10 में से 7 की रेटिंग दी है।

Share:

Comments

Leave a comment