भारतीय दूतावास की तरफ से एक अहम सूचना, यूएई में फंसे प्रवासी भारतीयों से भारत वापस लौटने की सलाह

Lov Singh9 February 20211 min read24 viewsIndia

 

कोरोना के मध्य नजर सभी देशों ने पाबंदी लगानी शुरू कर दी है

तेजी से पैर पसार रहे कोरोना के मध्य नजर सभी देशों ने पाबंदी लगानी शुरू कर दी है। इसी बीच सऊदी और कुवैत को जाने वाले प्रवासी भारतीय यूएई में ही फंस गए हैं। इन सभी लोगों को यूएई से होकर सऊदी और कुवैत जाना था। लेकिन मौजूदा पाबन्दियों के कारण ऐसा मुमकिन नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण भारतीय प्रवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

भारतीय दूतावास की तरफ से एक अहम सूचना जारी

इसी बीच अबू धाबी में भारतीय दूतावास की तरफ से एक अहम सूचना जारी की गई है। यह सूचना उन सभी भारतीय प्रवासियों के लिए जो अभी यूएई में फंसे हैं और उन्हें यूएई से होकर सऊदी और कुवैत जाना था। 

कोरो ना से जुड़ी मौजूदा पाबंदियों के कारण अब दुबई या अबू धाबी से होकर सऊदी या कुवैत नहीं जा सकेंगे।

इस सूचना में कहा गया है कि कोरोना से जुड़ी मौजूदा पाबंदियों के कारण अब दुबई या अबू धाबी से होकर सऊदी या कुवैत नहीं जा सकेंगे। इसलिए सभी भारतीयों से यह निवेदन किया जाता है कि किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले वहां से जुड़े कोरोना से बचाव के नियमों से अवगत जरूर हो जाएं। 

पाबन्दी हटने के बाद ही किसी यात्रा की प्लैनिंग की सलाह दी गई है

वहीं जो भी लोग अभी यूएई में फंसे हुए हैं। उन्हें भारत वापस अा जाने की सलाह दी गई है और पाबन्दी हटने के बाद ही किसी यात्रा की प्लैनिंग की सलाह दी गई है।

Share:

Comments

Leave a comment