यूरोप के तीन देशों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में रह रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने को कहा

यूरोप के तीन देशों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने वहां रह रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने को कहा है।

Gautam Sahu23 October 20262 min read0 viewsWorld
यूरोप के तीन देशों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में रह रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने को कहा

नई दिल्ली: यूरोप के तीन देशों फ्रांस, इटली और बेल्जियम में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत सरकार ने वहां रह रहे अपने नागरिकों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने भारतीयों से कहा है कि वे प्रदर्शन प्रभावित इलाकों से दूर रहें और सावधानी बरतें।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि फ्रांस, इटली और बेल्जियम में भारतीय मिशन वहां की स्थितियों पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

जायसवाल के मुताबिक, जिन इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं, वहां रहने वाले भारतीय नागरिक बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें। उन्होंने जोर दिया कि लोग स्थानीय सरकारों द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पूरी तरह पालन करें।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि फ्रांस और इटली में भारतीय दूतावासों ने पहले ही अपने नागरिकों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार विदेशों में अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की थी। इसमें वहां रह रहे लोगों और यात्रा की योजना बना रहे भारतीयों को सतर्क रहने को कहा गया है, क्योंकि महंगाई के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़पें हुई हैं।

फ्रांस में यह विरोध प्रदर्शन सितंबर के अंत में स्कूलों की खराब हालत और शिक्षकों की कमी को लेकर शुरू हुए थे। बाद में यह आंदोलन ईंधन की बढ़ती कीमतों, बजट कटौती और महंगाई के कारण राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन की सरकार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन में बदल गया।

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। दूतावास ने लोगों से बड़े जमावड़े और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Share:

Comments

Leave a comment