भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास KAZIND-2026 संपन्न

ओस्केमेन (कजाकिस्तान): भारत और कजाकिस्तान के बीच नौवें संयुक्त सैन्य अभ्यास KAZIND-2026 का समापन ओस्केमेन में हुआ। भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास के आखिरी चरण में 72 घंटे का सत्यापन अभ्यास हुआ, जिसमें दोनों देशों के जवानों ने अपनी तैयारी और आपसी तालमेल को परखा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह अभ्यास पूरी तरह सफल रहा।
सत्यापन अभ्यास का मकसद यह देखना था कि दोनों देशों की टुकड़ियां मिलकर आतंकरोधी अभियान चला सकती हैं या नहीं। इसे एक काल्पनिक युद्ध-क्षेत्र में अंजाम दिया गया। अभ्यास को भारत के कजाकिस्तान में राजदूत वाई.के. सैलास थंगल और कजाकिस्तान सेना की क्षेत्रीय कमान पूर्व के प्रमुख मेजर जनरल झेनिस मारालोव ने देखा। समापन समारोह की अध्यक्षता भी राजदूत सैलास थंगल ने की और दोनों टुकड़ियों के पेशेवर रवैये, समर्पण