INDIAN Bank ने बढ़ाया ब्याज दर, अब ग्राहकों को FD कराने पर मिलेगा अधिक पैसा, जानें नया स्लैब

Satyam Kumari4 March 20232 min read6 viewsFinance

INDIAN Bank ने बढ़ाया ब्याज दर

पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक Indian Bank ने अपने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नई ब्याज दरें 2 करोड़ से कम की रकम पर लागू होंगी। बैंक ने चुनिंदा टेन्योर पर 20 basis points की बढ़ोतरी की है जिसमें ग्राहकों को फायदा होने वाला है। नई ब्याज दरें 4 मार्च 2023 यानी कि आज से लागू होंगी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

इतना मिल रहा है ब्याज दर 

बैंक 7 दिनों से 29 दिनों में परिपक्व होने वाली सावधि जमाओं पर 2.80% की ब्याज दर, 30 दिनों से 45 दिनों में परिपक्व होने वालों पर 3.00% की ब्याज दर, 46 दिनों से 90 दिनों की जमा अवधि पर 3.25% की ब्याज दर, 91 दिनों से 120 दिनों की जमा अवधि पर 3.50% की ब्याज दर, 180 दिनों तक की अवधि में 3.85% की ब्याज दर 181 दिनों से लेकर 9 महीने से कम समय में परिपक्व होने वालों को 4.50% की ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

बैंक 9 महीने से लेकर 1 साल से कम समय में परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर 4.75% की ब्याज दर, 1 वर्ष में परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर 6.10% की ब्याज दर, एक वर्ष से अधिक लेकिन दो वर्ष से कम की अवधि के जमा के लिए 6.30% की ब्याज दर, दो वर्ष के कार्यकाल के साथ लेकिन तीन वर्ष से कम की जमा राशि पर, बैंक ने ब्याज दर, दो वर्ष के कार्यकाल के साथ लेकिन तीन वर्ष से कम की जमा राशि पर 6.70% ब्याज दर और 5 वर्षों के बाद परिपक्व होने वालों पर 6.10% की ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment