दोस्तों के साथ मिलकर खरीदा था टिकट, एक झटके में बदली किस्मत और जीत लिए करोड़ों रुपए

Satyam Kumari4 May 20231 min read24 viewsIndia

निवासियो समेत प्रवासियों को करोड़ों रुपए जीतने का सौभाग्य मिला

संयुक्त अरब अमीरात में तरह तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें निवासियो समेत प्रवासियों को करोड़ों रुपए जीतने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस तरह की प्रतियोगिता में भारतीय प्रवासी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और जीत भी हासिल करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसी तरह की एक खबर फिर से सामने आ रही है। अबू धाबी में रहने वाले भारतीय प्रवासी ने Big Ticket raffle में Dh15 million जीत लिया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

बताते चलें कि अबू धाबी में रहने वाले Pradeep Kumar नामक भारतीय प्रवासी ने Dh15 million यानी कि ₹334,027,143.01 जीत लिया है। उन्होंने ticket number 048514 पर विजय प्राप्त की है जो उन्होंने 13 अप्रैल को खरीदी थी।

दो और दोस्तों के साथ मिलकर खरीदा था टिकट

जब उन्हें इस बात की जानकारी देने के लिए कॉल किया गया तो पता चला कि वह चेन्नई के एयरपोर्ट पर थे और अबू धाबी के लिए निकल रहे थे। शो के होस्ट Mr Richard ने उन्हें कॉल कर इस बात की जानकारी दी है।

Share:

Comments

Leave a comment