यूपी के Mohammed Adil ने जीता Emirates Draw, 25 सालों तक हर महीने मिलेंगे 5.5 लाख रुपये

Satyam Kumari30 July 20231 min read26 viewsIndia

भारतीय प्रवासी की चमकी किस्मत

दुबई में काम करने वाले भारतीय प्रवासी को लाखों की लॉटरी लगी है। Mohammed Adil Khan नामक भारतीय प्रवासी ने Emirates Draw में अगले 25 सालों के लिए Dh25,000 monthly का ईनाम जीत लिया है। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है और वह सोचते हैं कि उनके रिटायरमेंट का प्लान पूरा हो गया है। वह सोचते हैं कि अब उनका भविष्य सुरक्षित है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

यूपी के रहने वाले हैं Mohammad Adil

बताते चलें कि Mohammad Adil भारत के यूपी के रहने वाले हैं। वह दुबई में एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करते हैं। Emirates Draw में पहली बार भाग लिया था और पहली ही बार में यह लॉटरी मिलना कितना सौभाग्यशाली है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा है कि वह इस जीत से काफी खुश हैं और इसकी वजह से उनके परिवार की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। पांच साल की बेटी समेत सभी परिवार जनों के लिए यह बेहद शुभ है। उन्हें अगले 25 सालों तक 5.5 लाख रुपये हर महीने मिलेंगे।

 

Share:

Comments

Leave a comment