10 साल से यूएई में फंसा था भारतीय प्रवासी कामगर, आखिरकार मिल ही गया भारत वापसी का टिकट

Lov Singh4 September 20201 min read24 viewsIndia

एक नजर पूरी खबर

  • बीते दस सालों से यूएई में फंसा था भारतीय नागरिक
  • लंबे समय से बीमारी के कारण अस्पताल में थे भर्ती
  • अस्पताल में बिल माफ कर दी जुर्माने के रकम, अब कर रहा वतन वापसी करने में मदद

संयुक्त अरब अमीरात में बीते 10 सालों से फंसा एक भारतीय प्रवासी कामगार अब भारत वापसी करने वाला है। बता दे इस भारतीय कामगार ने हाल ही में अपना हाथ खो दिया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

खबरों की माने तो इनका वीजा 10 साल पहले ही समाप्त हो गया था, जिसके बाद से यह लगातार वतन वापसी की राह ताक रहे थे। ऐसे में अब आखिरकार यह अपने परिवार के साथ घर वापस करने वाले हैं।

दक्षिण भारत में हैदराबाद के थेदु के रहने वाले लक्ष्मण ने उस अस्पताल का शुक्रिया अदा किया, जिसने उसका और यूएई के अधिकारियों का ढाई हजार का मेडिकल बिल माफ करने और जुर्माना भरने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि अनका अब तक का जुर्माना और अस्पताल का बिल Dh362,000 हो गया है, जिसे भरने का भरोसा अस्पताल के अधिकारियों ने दिया है।

60 वर्षीय लक्ष्मण ने कहा कि कुछ महीने पहले उनके दाहिने हाथ में इन्फेंक्शन हो गया था, जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हुए। इस दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उनका हाथ काटना पड़ेगा। इस दौरान अस्पताल ने उनका दो बार ऑपरेशन भी किया। अब उनका हाथ पूरी तरह से ठीक है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के इस परोपकारी काम के लिए मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने ना सिर्फ मेरा अच्छा इलाज किया बल्कि मेरा सारा बिल भी माफ कर दिया। इसके साथ ही मैं वतन वापसी करने में मदद करने के लिए यूएई सरकार को भी धन्यवाद देना चाहता हूं।

 GulfHindi.com

Share:

Comments

Leave a comment