दम्माम एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत और दो अन्य लोग हुए घायल

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं।

Nura Basta24 October 20261 min read0 viewsSaudi
दम्माम एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत और दो अन्य लोग हुए घायल

दम्माम: सऊदी अरब के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 21 अक्टूबर को हुए हूती विद्रोहियों के हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई। इस हमले में दो अन्य भारतीय नागरिक भी घायल हुए हैं।

यह हमला यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के नागरिक और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर किए गए हमलों की एक बड़ी श्रृंखला का हिस्सा है।

इसी तरह की अन्य घटनाओं में 10 अक्टूबर को रियाद में हुए एक हमले में एक भारतीय की मौत हो गई थी। इसके अलावा 21 अक्टूबर को ही शैबा में हुए एक अलग हमले में भी एक भारतीय नागरिक घायल हुआ था।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

बढ़ते तनाव के कारण सऊदी अधिकारियों ने दहरान में अरामको मुख्यालय का खाली कराना आदेश दिया है। साथ ही कई फ्लाइट्स के संचालन को निलंबित कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का रही है।

रियाद में भारतीय दूतावास ने 23 अक्टूबर को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह पीड़ितों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है। दूतावास ने शवों को वापस भेजने की व्यवस्था करने में संबंध में समन्वय कर रहा है। दूतावास ने यह भी बताया कि घायल व्यक्तियों में से कुछ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है। भारतीय दूतावास, विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सऊदी अरब में रह रहे करीब 27.4 लाख भारतीयों की मदद के लिए काम कर रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment