उमराह के दौरान बिगड़ी भारतीय यात्री की तबीयत, मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने दिया जीवनदान

Satyam Kumari3 May 20231 min read6 viewsIndia

भारतीय यात्री की उमराह के दौरान तबियत बिगड़ी

सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार सऊदी तीर्थयात्रा के दौरान एक भारतीय व्यक्ति के साथ अनहोनी होने वाली थी लेकिन Saudi Red Crescent ambulance team ने उसे बचा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब भारतीय तीर्थयात्रा उमराह कर रहा था तभी उसकी दिल की धड़कन रुक गई।

मक्का ब्रांच के डायरेक्टर Dr. Mustafa bin Jamil Baljoun के अनुसार medical deportation, command और control room को इस बात की जानकारी करीब 9:44 AM में मिली थी। यह बताया गया था कि Makkah Grand Mosque में उमराह के दौरान उस व्यक्ति की दिल की धड़कन रुक गई है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

तुरंत मौके पर पहुंची टीम

घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा तुरंत मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को बचाने की कोशिश करने लगी। देखा गया कि वह जमीन पर बेजान पड़ा है। सांसे रुक गई हैं और शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही है।

इसके बाद उसे तब तक CPR दी गई जब तक की उसकी जान वापस नहीं आ गई। फिर उसका इलाज Ajyad General Hospital में किया गया।

Share:

Comments

Leave a comment