अरब देश आ सकते हैं सारे भारतीय कामगार या नागरिक, दूतावास ने अब जारी किया ये संदेश

Lov Singh10 August 20201 min read40 viewsIndia

एक नजर पूरी खबर

  • जल्द शुरू होगी भारत-यूएई के बीच वीजीट वीजा यात्रा
  • दूतावास ने ट्वीट कर साझा की जरूरी जानकारी
  • ‘एयर बबल’ समझौते पर आधारित होगी यूएई की यात्रा

Revealed: the importance of Indian tourists to Gulf markets ...

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

भारत से वीजा धारक जल्द ही ‘एयर बबल’ समझौते पर आधारित संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर सकते हैं, जिसे दोनों देशों के बीच अंतिम रूप दिया जा रहा है। बता दे यह फैसला भारत के गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा वीजा और यात्रा संबंधी प्रतिबंधों को देशों की सूची में ढील देने के एक फैसले से जुड़ा है, जिसमें जल्द ही यूएई का नाम भी शामिल हो सकता है।

दरअसल इस मामले पर यूएई के भारतीय राजदूत ने ट्वीट कर कहा है, “मैं समझता हूं कि इस आशय का निर्णय अब भारत में एमएचए द्वारा लिया गया है। यह अगले कुछ दिनों में नागरिक उड्डयन मंत्रालय की औपचारिक अधिसूचना के बाद ही लागू होगा।”

उन्होंने लोगों से यूएई की यात्रा के लिए टिकट बुक करने से पहले औपचारिक घोषणा तक इंतजार करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों के बीच बातचीत के बाद वीजिट वीजी की दिशा में काम शुरू किया जायेगा।GulfHindi.com

Share:

Comments

Leave a comment