विजिटर VISA पर OMAN गई भारतीय महिला की जान खतरे में, वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार

Satyam Kumari6 January 20241 min read22 viewsIndia

भारतीय महिलाओं के साथ ठगी की कोशिश आम

नौकरी की तलाश कर रही भारतीय महिलाओं के साथ ठगी की कोशिशें आम हैं। अक्सर इस तरह के मामले सामने आते हैं जिनमें नौकरी के नाम पर भारतीय महिलाओं को खाड़ी देशों में भेज दिया जाता है। लेकिन वहां जाकर उन्हें पता चलता है कि उनकी तस्करी की गई है। विदेशी जमीन पर अपने आप को बचाने के लिए महिलाओं के पास लगभग ना के बराबर रास्ते होते हैं और कई महिलाओं को इसकी जानकारी नहीं होती जिसके कारण वह घबरा जाती हैं।

बताते चलें कि एक बार फिर से इसी तरह का मामला सामने आया है जिसमें हैदराबाद की एक 48 वर्षीय महिला को बचाने की गुहार लगाई गई है। महिला का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने आपबीती सुनाई है। उनके पति और बच्चे बेहद परेशान हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

दुबई में घरेलू कामगार का मिला था ऑफर

मिली जानकारी के अनुसार महिला को दुबई में घरेलू कामगार के तौर पर नौकरी दी गई थी और वह 4 नवंबर, 2023 को 30 दिनों के लिए विजिटर वीजा पर यूएई गई थी। एक घर में उन्हें काम भी मिल गया था। लेकिन जब उनकी तबीयत खराब हो गई तो उनकी तस्करी मस्कट में कर दी गई। दूतावास ने महिला को मदद करने का आश्वासन दिया है।

 

Share:

Comments

Leave a comment