ओमान में फंसी भारतीय महिलाओं को बचाने की कोशिश जारी, MP ने कहा जरूर पहुंचाई जाएगी मदद

Satyam Kumari3 May 20231 min read4 viewsIndia

महिलाओं को बचाने की कोशिश जारी

OMAN में फंसी महिलाओं को बचाने की कोशिश जारी है। खुद AAP Rajya Sabha MP Vikramjit Singh Sahney ने कहा है कि मस्कट में भारतीय दूतावास के साथ मिलकर ओमान में फंसी भारतीय महिलाओं को बचाने की कोशिश की जा रही है।

बताते चलें कि अभी फिलहाल ही महिलाओं ने वीडियो बनाकर सरकार से मदद की गुहार लगाई है। महिलाओं का कहना है कि उन्हें एजेंट ने धोखा दिया और नौकरी के नाम पर ओमान ले जाकर फंसा दिया।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

25 पंजाबी महिलाओं के साथ धोखाधड़ी

Sahney ने कहा है कि 25 पंजाबी महिलाएं visit और maid employment visa पर ओमान गई थी लेकिन वहां उनके साथ हो रही बदसलूकी के कारण उन्होंने जॉब छोड़ दिया। उनके अनुसार इस मामले को लेकर मस्कट में Amit Narang के साथ बातचीत चल रही है। महिलाओं पर ओवरस्टे का जुर्माना भी लगा है। यह जुर्मना प्रति कामगार 1,000 Omani Riyals यानी कि Rs 2.5 lakh है। ऐसे कई महिला कामगार हैं जिन्हें विजिट वीजा पर ओमान लाया जाता है और उन्हें फंसा दिया जाता है।

ओमान में फंसी भारतीय महिलाओं का वीडियो वायरल, कैद से छुड़ाने की लगाई गुहार, नौकरी के नाम पर एजेंट ने दिया धोखा

Share:

Comments

Leave a comment