IndiGo विमान के स्थगित होने की खबर सुनकर गुस्साएं यात्री, Airport पर ही किया हंगामा

Satyam Kumari30 July 20231 min read19 viewsIndia

शनिवार को विमान की गई स्थगित

IndiGo विमान के स्थगित हो जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल विमान अहमदाबाद से लखनऊ जाने वाली थी इसी बीच यात्रियों को जानकारी दी गई कि विमान स्थगित कर दी गई है। यह घटना शनिवार की है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

यात्री थे बोर्डिंग के लिए तैयार

बताते चलें कि आखरी बोर्डिंग के लिए पूरी तरह से तैयार थे। इंडिगो एयरलाइन की उड़ान 6ई-6244 को सुबह 8:20 बजे लखनऊ जाने वाली थी। शनिवार को लोग पूरी तैयारी के साथ एयरपोर्ट पर हाजिर थे। विमान को अहमदाबाद से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरना था लेकिन अचानक यात्रियों को बताया गया कि विमान को स्थगित कर दिया गया है।

यह विमान अहमदाबाद से 8:20 बजे खुलती और लखनऊ 10:20 बजे पहुंच जाती। लेकिन विमान के निरस्त होने की खबर सुनने के बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

Share:

Comments

Leave a comment