बीच रास्ते में बंद हुआ IndiGo Flight का इंजन, तुरंत कराई गई लैंडिंग

Satyam Kumari30 August 20231 min read7 viewsIndia

Flight में आई खराबी

आए दिन Flights में किसी न किसी गड़बड़ी की सूचना आती रहती है। एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है जिसमें इंडिगो के एक विमान की खराबी की सूचना मिली है जिसके बाद उसे तुरंत लैंड कराया गया। यह घटना मंगलवार की है।

मिली जानकारी के अनुसार IndiGo की विमान 6E-2012 मंगलवार को मदुरै से मुंबई जा रही थी। विमान ने अच्छी तरह से उड़ान भी भर लिया और मुंबई के लिए निकल गई। लेकिन बीच हवा में ही विमान में खराबी आ गई। मिली जानकारी के अनुसार विमान के एक इंजन ने बीच हवा में ही काम करना बंद कर दिया था। फ्लाइट के प्रैट एंड व्हिटनी इंजन हवा में ही बंद कर दिया था।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सुरक्षित कराया गया लैंड

इस मामले में गंभीर हादसा हो सकता था लेकिन चालक दल ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान का एक इंजन हवा में ही बंद हो गया था। चालक दल ने सुझबुझ दिखाते हुए तुरंत विमान की लैंडिंग कराई और यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment