IndiGo Flight Incident: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान के साथ हुआ हादसा, बाल-बाल बचे सभी यात्री.

Sushma Kumari28 September 20262 min read0 viewsIndia
IndiGo Flight Incident: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान के साथ हुआ हादसा, बाल-बाल बचे सभी यात्री.

गुवाहाटी से आ रही IndiGo की एक फ्लाइट संख्या 6E 6542 के साथ बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ी घटना घट गई। रविवार, 27 सितंबर 2026 को हुई इस घटना में विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिसे विमानन की भाषा में टेल स्ट्राइक कहा जाता है। यह हादसा तब हुआ जब पायलट ने खराब मौसम और तेज हवाओं के बीच विमान को उतारने की कोशिश की और पहली बार में लैंडिंग न होने पर विमान को दोबारा हवा में ले जाना पड़ा।

एयरलाइन की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि विमान एक Airbus A321 था जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-NHP है। खराब मौसम के कारण जब विमान ने रनवे को छुआ तो उसे असामान्य संपर्क बताया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की जांच शुरू

नियमों का पालन करते हुए एयरलाइन ने तुरंत सभी संबंधित अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद क्षतिग्रस्त विमान को तुरंत जमीन पर रोक लिया गया ताकि उसकी पूरी जांच और मरम्मत की जा सके। यह विमान अब तभी उड़ान भरेगा जब विमानन नियामक विभाग से हरी झंडी मिल जाएगी। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए एयरलाइन ने बेंगलुरु से कोयंबटूर जाने वाले रूट के लिए तुरंत दूसरा विमान का इंतजाम किया।

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने एक औपचारिक जांच बैठा दी है। जांच के आदेश के बाद डीजीसीए ने इंडिगो के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद एयरलाइन ने घोषणा की कि खराब मौसम में विमान उतारने के लिए पायलटों को विशेष तौर पर और अधिक ट्रेनिंग दी जाएगी। इंडिगो के इस खास एयरबस ए321 बेड़े के साथ इस तरह की यह नौवीं घटना सामने आई है, जिसके बाद से सुरक्षा मानकों को लेकर एयरलाइन और सख्त हो गई है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment