इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस ने छापेमारी कर 110 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की और तस्कर नेपाल की ओर फरार हो गए

Praggya Singh sabal17 October 20261 min read0 viewsIndia
इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस ने छापेमारी कर 110 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की और तस्कर नेपाल की ओर फरार हो गए

बेतिया: पश्चिम चम्पारण की पुरुषोत्तमपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित त्रिवेणी केनाल नहर के पास छापेमारी कर 110 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त की है।

छापेमारी के दौरान शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। पुलिस की लाइट और जवानों को देखते ही कारोबारी शराब वहीं छोड़कर नहर पार कर नेपाल की सीमा में दाखिल हो गए।

थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारी मात्रा में शराब भारत लाई जा रही है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस बल ने मौके पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान पुलिस को बोरे में रखे 11 प्लास्टिक पैकेट मिले, जिनमें कुल 110 लीटर देसी चुलाई शराब भरी हुई थी। पुलिस ने इस पूरी खेप को अपने कब्जे में ले लिया है।

थानाध्यक्ष के मुताबिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार शराब कारोबारियों की पहचान करने में जुटी है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment