लॉन्च किया गया किफायती स्मार्टफोन

स्मार्टफोन आज हर किसी की जरूरत बन गया है। छोटे बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग इसका इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। समय-समय पर कंपनी के द्वारा नए स्मार्टफोन लॉन्च भी किए जाते हैं। अभी हाल ही में Infinix ने अपना नया फोन Infinix SMART 7HD लॉन्च किया है। यह एक किफायती स्मार्टफोन है।

Infinix SMART 7HD को भारत में कम कीमत पर लांच कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में डिजाइन के साथ साथ स्टोरेज और अच्छी बैटरी बैकअप भी दिया गया है।

क्या हैं Infinix SMART 7HD की खासियत?

इस स्मार्टफोन में 500 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। 2GB LPDDR4X रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज है। यह स्मार्टफोन ऑक्टाकोर AI प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8 मेगापिक्सल का डुअल AI रियर कैमरा के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह ब्लैक, सिल्क ब्लू, जेड व्हाइट और ग्रीन एपल कलर में उपलब्ध है।

क्या है इसकी कीमत?

Infinix SMART 7HD की कीमत 5,399 रुपये रखी गई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>