बिना कागजात नेपाल ले जा रहे 1500 दर्द निवारक गोलियां, नेपाली गिरफ्तार

बेतिया: भारत-नेपाल सीमा पर इनरवा की हनुमान गली में एसएसबी ने बिना वैध कागजात दर्द निवारक दवा नेपाल ले जाने के आरोप में 74 वर्षीय नेपाली नागरिक कलाम मियां को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार सुबह तलाशी के दौरान उसके झोले से अल्केम कंपनी की अल्डीजेसिक पी दवा के 100 पत्ते बरामद हुए। इनमें कुल 1500 गोलियां थीं, जिनकी कीमत 11,900 रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपी ने दवा नेपाल के दुकानदारों को बेचने के लिए ले जाने की बात कही।
एसएसबी ने आरोपी और दवा इनरवा पुलिस के हवाले कर दिए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।