अब International Flight में बैग का लिमिट हटा, Airlines पर अब नया नियम लागूँ

Lov Singh26 October 20201 min read37 viewsIndia

विदेश आने जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए बैग का लिमिट हटा.

अगर आप भारत की यात्रा करना चाहते हैं या करते हैं तो वायु यातायात वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है.  नए फैसले से विदेशों से आने वाले भारतीय प्रवासियों के ऊपर सामान लाने को लेकर लगने वाले कई प्रकार के प्रतिबंधों में छूट मिल जाएगी.

 

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

अब बैग से जुड़े नियम विमान कंपनिया तय करेंगी.

नागरिक विमानन मंत्रलय ने स्पष्ट कर दिया है कि बैगेज को लेकर किसी भी प्रकार के नियम बनाने का अधिकार उड़ान सेवा प्रदाताओं के पास ही होगा। इसे विमानन कंपनियों के लिए एक राहत भरा कदम कहा जा रहा है। निर्णय का स्वागत करते हुए विमानन कंपनी विस्तारा ने कहा कि फिलहाल यात्रियों के साथ अधिकतम एक बैगेज की बंदिश 28 सितंबर को ही खत्म कर दी गयीं हैं।

 

अब कंपनिया आपको फ़ायदा देंगी या चार्ज वसूलेगी ?

यह जानना काफी दिलचस्प होगा कि इस फैसले का स्वागत करते हुए विमानन कंपनियां यात्रियों को सीधा इसका लाभ देती हैं या इस और सर के ऊपर वह अपना लाभ कमाना शुरू कर देंगे.GulfHindi.com

Share:

Comments

Leave a comment