ईरान का अमेरिका पर गंभीर आरोप, इजरायल के साथ मिलकर युद्ध अपराध करने की कही बात

ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर इजरायल के साथ मिलकर युद्ध अपराध करने और दुष्प्रचार चलाने का गंभीर आरोप लगाया है।

Gautam Sahu11 November 20261 min read0 viewsWorld
ईरान का अमेरिका पर गंभीर आरोप, इजरायल के साथ मिलकर युद्ध अपराध करने की कही बात

तेहरान: ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर इजरायली शासन के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ संयुक्त आक्रामकता चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। मंत्रालय ने अमेरिका को युद्ध अपराधों और राज्य आतंकवाद में लिप्त बताया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने @IRIMFA_SPOX अकाउंट के जरिए जारी एक बयान में कहा कि अमेरिका ने ईरानी अधिकारियों और वैज्ञानिकों की हत्या जैसी वार क्राइम्स को अंजाम दिया है।

बयान में यह दावा किया गया है कि वाशिंगटन इस समय 'ईरानी आतंकवाद' से जुड़ी मनगढ़ंत रिपोर्टों के जरिए एक समन्वित दुष्प्रचार अभियान चला रहा है। प्रवक्ता के मुताबिक, अमेरिका खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रहा है।

मंत्रालय ने आरोप लगाया कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह मांग कर रहा है कि वे अमेरिकी आक्रामकता के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को नजरअंदाज करें और एक कथित 'आतंकी साजिश' से जुड़े निराधार दावों को स्वीकार कर लें।

ईरानी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि मीडिया अभियानों के जरिए इतिहास को बदला नहीं जा सकता। मंत्रालय के अनुसार, आक्रामकता, आतंकवाद और युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान को इस तरह छिपाया नहीं जा सकता।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment