ईरान ने अमीरिकी ड्रोन के समंदर के ऊपर उड़ाया, चीथड़ी चिथड़ी उड़ा ड्रोन

ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर अमेरिकी LUCAS ड्रोन को मार गिराया है। जानें क्या है पूरा मामला।

Mohd. Irfan25 November 20262 min read0 viewsWorld
ईरान ने अमीरिकी ड्रोन के समंदर के ऊपर उड़ाया, चीथड़ी चिथड़ी उड़ा ड्रोन

तेहरान: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में समंदर के ऊपर उड़ रहे एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया है। ईरान के आर्मी एयर डिफेंस फोर्स ने गुरुवार को यह ऐलान किया कि उन्होंने अपने स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल कर अमेरिकी 'LUCAS' ड्रोन को चीथड़ी-चीथड़ी कर दिया।

आईआरएनए समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह ड्रोन 'आक्रमणकारी अमेरिकी दुश्मन' का था और ईरानी सेना ने इसे देखते ही तुरंत कार्रवाई की। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में तनाव चरम पर है।

बता दें कि फरवरी 2026 के अंत में अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था, जिसके बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई की थी। हालांकि, जून 2026 में वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव कम करने के लिए एक समझौता हुआ था, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित नेविगेशन को लेकर विवाद के कारण बातचीत रुक गई।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

जुलाई से ही दोनों पक्षों के बीच छिटपुट झड़पें जारी हैं, जिससे समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे पहले 23 नवंबर 2026 को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया था कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में एक अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को गिराया है।

IRGC ने यह भी दावा किया कि 24 घंटे के भीतर उनके बलों ने कुल चार अमेरिकी ड्रोन मार गिराए हैं। इसके अलावा, IRGC ने बताया कि चेतावनी के बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने के कारण पूर्वी होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों में आग लग गई।

इससे पहले 17 नवंबर 2026 को भी ईरानी सेना ने स्वदेशी प्रणालियों के जरिए एक LUCAS ड्रोन गिराने की बात कही थी।

तनाव के बीच 24 नवंबर को ईरान के सेना कमांडर अमीर हतामी ने नौसेना प्रमुख को निर्देश दिया है कि जब तक सात विशिष्ट शर्तें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण और कड़ा किया जाए। हतामी ने इस जलडमरूमध्य को ईरान के लिए भू-राजनीतिक शक्ति का एक बड़ा स्रोत बताया है, जिसके ऊपर अमेरिकी ड्रोन को उड़ाकर ईरान ने अपनी ताकत दिखाई है।

Share:

Comments

Leave a comment