जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, बिहारियों को लेकर वैष्णों देवी जा रही बस गिरी खाई में, 10 लोग नहीं रहें

Satyam Kumari30 May 20231 min read21 viewsIndia

जम्मू कश्मीर के गहरे खाई में गिरी एक बस

मंगलवार यानी कि आज सुबह जम्मू कश्मीर में एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस बड़े हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गवां दी है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह भयानक हादसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इसमें 10 लोगों के जान जाने की खबर मिली है। इस बस में वैष्णो देवी जाने वाले यात्री सवार थे।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सभी यात्री बिहार के रहने वाले हैं

इस बस में सवार सभी यात्री बिहार के हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। बस अमृतसर से कटरा की तरफ जा रही थी। तभी अचानक कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई।

चल रही है जांच

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और सुरक्षा टीम पहुंची। अब तक करीब 10 लोगों ने अपनी जान गवां दी है और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जीएमसी जम्मू में भर्ती करा दिया गया है। बाकी लोगों का प्राथमिक उपचार जाती है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

Share:

Comments

Leave a comment